मेरा जन्म मध्य प्रदेश के मैहर जिले की रामनगर तहसील के ग्राम बड़ा इटमा में हुआ। मेरे पिता श्री बिहारी लाल पाण्डेय सेवानिवृत्त सहायक बंदोबस्त अधिकारी हैं और मेरी माता श्रीमती गीता पाण्डेय ग्राम बड़ा इटमा की सरपंच रही हैं। परिवार से मिली सेवा और जिम्मेदारी की भावना ने मेरे सार्वजनिक जीवन की नींव रखी।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर में और आगे की शिक्षा बड़ा इटमा तथा दिल्ली में हुई। मैंने कंप्यूटर नेटवर्किंग, हार्डवेयर और कंप्यूटर इंजीनियरिंग से जुड़े विषयों का अध्ययन किया तथा गणित विषय के साथ स्नातक शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2012 के आसपास शिक्षा के दौरान सामाजिक प्रश्नों से मेरा गहरा जुड़ाव बना और मैंने जनसेवा को अपने जीवन की दिशा बनाने का निर्णय लिया।